प्लास्टिक का काले फ्रेम का चश्माआँखें मल कर रखा टेबल परकंप्यूटर से थकी आँखों कोघड़ी में ग्यारह बजने का सुकून मिलाफ़ोन के दूसरी तरफ से आवाज़ ने पूछापुराने गाने पसंद है?ना कहते कहते जवाब हाँ हो गयाऔर आवाज़ ने कहा,चलो, घर में पुराने गाने चल सकेंगेआज एक घर में अब भी पुराने गाने चलते हैंऔर दूसरे मेंबस पुराने गानों के बोल
Tuesday, May 30, 2017
पुराने गाने
Tuesday, November 10, 2015
किताब ...
वो है ना पुराना कमरा,
उस कमरे की वो जाली वाली खिड़की ,
उसके बगल में टेबल पर,
आज भी वो नीले रंग की किताब पड़ी है।
अरे, वही किताब जो तुमने दी थी,
कुछ माह पहले। नहीं, शायद साल।
वक्त भी याद नहीं रहता,
हाँ, हाँ, वो भी भुल्लकड़ हो गया है।
मिटटी बैठ गयी है किताब के कवर पर,
अंदर एक चिठ्ठी मिली,
कोरी चिठ्ठी।
तुमने कहा था ना, कि गुलाब तो सब देते हैं,
कोरी चिठ्ठी कोई नहीं,
कागज़ मेरा होगा, शब्द तुम्हारे।
पीला पड़ गया है आज कागज़।
Friday, April 12, 2013
मदर डेरी
दूध से भरा पतीला,
चूल्हे पर चढ़ाते हुए यूँही ख्याल आया,
पुराने ज़माने अच्छे हुआ करते थे।
मासूम हुआ करते थे वो दिन,
जब शाम को,
ख्वाबों वाला फ्रॉक पहन कर,
बाबा की छोटी ऊँगली थामे,
मदर डेरी से दूध लेने जाती थी।
बाबा के हाथ में,
दस पंद्रह रूपए के टोकन,
अली बाबा का खज़ाना लगता था।
भूखी मशीन टोकन निगलती जाती,
और पलक झपकते ही,
स्टील के बर्तन में संगमरमर तैरने लगता।
अब ना ही बर्तन में संगमरमर तैरता है,
और ना ही बाबा की उँगलियाँ घुमाने ले जाती है,
तैरता हुआ दिखता है तो बस प्लास्टिक,
और प्लास्टिक की थैलियाँ।
दूध से भरा पतीला,
चूल्हे पर चढ़ाते हुए यूँही ख्याल आया,
पुराने ज़माने अच्छे हुआ करते थे।
Friday, April 5, 2013
Let's be dumb, just..
Sometimes, only sometimes, in life, there is this sudden craving to feel and act dumb. Not because we are tired of being smart and intellectual, but once in a while, that side of us needs to inhale a different air.
A cleansing ritual is needed.
See Phoebe, from friends?
Sarcasm is not the only way for laughter, not always. Being dumb is.
The rawness of a human is, where sarcasm is an alien language, and that is where the actual fun is.
I don't need to hear funny things, all the time.
No!
I want to find the funny things in the daily, casual things.
There were times when men preferred blondes, and ladies never felt the need to be Miss-know-it-all. They were made fun of, but then they were loved too.
Those simple times.
It's funny being dumb and know nothing at all.
At least, you have the hunger to listen to someone you love. That's all that matters.
Monday, December 31, 2012
आखिर क्यों?
लाल परदे से झांक रही थी
एक किरण
पतले परदे, उस खिड़की पर टंगे थे
एक सवाल उठा
आखिर क्यों कैद हो जाते हैं लोग
अपनी ही यादों में?
खिड़की के सामने एक पेड़ है
हरा हुआ करता था कभी
आज छोटा दिखाई पड़ रहा है
थोडा बेजान भी मालूम पड़ता है
उसने भी कभी यह सवाल किया होगा
आखिर क्यों कैद हो जाते हैं लोग
अपनी ही यादों में?
ध्यान से देखने पर जान पड़ा
पेड़ की कोख में कुछ तिनके सजे है
एक घोसला था, संजो के रखा था
कोई याद रही होगी शायद
सवाल फिर वही उठा
आखिर क्यों कैद हो जाते हैं लोग
अपनी ही यादों में?
All Rights Reserved: Nidhi Jain (30/12/2012)
Any reproduction of the above material in any form without the prior written permission of the author would be treated as a criminal offense and a serious copyright infringement.
Any reproduction of the above material in any form without the prior written permission of the author would be treated as a criminal offense and a serious copyright infringement.
Saturday, July 21, 2012
कुछ बातें
बातें,
कुछ बातें बस यूँही हो जाती हैं
क्या शोर क्या शहर
अल्फाजों में कहानी लिखी जाती है
ऐसी ही एक बात हुई
और बात ने सवाल कर लिया
कब तक बातों में संसार ढूँढोगी?
मैंने सिर्फ सिर हिला दिया
मानो झकझोड़ दी गयी, और
इसी बात ने शायद जगाया मुझे
धुली हुई नई चादर ने
एक बार फिर से रोका मुझे
अब ना रुकना था
यह जगह अब मजलिस नहीं
रुकी, उठी और चल पड़ी
वो बात फिर अधूरी ही रह गयी
All Rights Reserved: Nidhi Jain (21/07/2012)
Any reproduction of the above material in any form without the prior written permission of the author would be treated as a criminal offense and a serious copyright infringement.
Any reproduction of the above material in any form without the prior written permission of the author would be treated as a criminal offense and a serious copyright infringement.
Saturday, May 12, 2012
बुलबुले
अभी तो कितनी बूंदे गिरी
यही गिन रही थी मैं
चकित हो कर पानी में बनते
बुलबुले देख रही थी मैं
तंग खिड़की से हाथों को आज़ाद किया
मधुर संगीत निकला
पड़ी जब बूंदे लाल हरी चूड़ियों पर
खन खन की आवाज़ सुनती रह गयी मैं
अब बस बाँध टूट गया
मन विचलित हो उठा
ऐसी व्याकुलता, समझाए ना समझ आये
बेसुध सी हो कर, बस भाग रही थी मैं
छन छनाती पायल रुकी पानी के समीप
वही बुलबुले अब पैरो से खेल रहे थे
कितना आशार्यजनक था
पानी में यूँही प्रतिछवि देख रही थी मैं
All Rights Reserved: Nidhi Jain (12/05/2012)
Any reproduction of the above material in any form without the prior written permission of the author would be treated as a criminal offense and a serious copyright infringement.
Any reproduction of the above material in any form without the prior written permission of the author would be treated as a criminal offense and a serious copyright infringement.
Subscribe to:
Posts (Atom)




